तलेन, गोगा नवमी के पावन अवसर पर तलेन नगर में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो की वाल्मीकि मोहल्ले से शुरू हुई गाँधी चौक होते हुए नरसिंग चोरहा होते हुए उगल नदी पहुंची जहाँ इस पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की गयी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।वही इस शोभयात्रा का नगर मे विभिन्न सामाजिक संगठन स्थानीय जनप्रतिनिधि यों द्वारा पुष्प वर्षा व केले वितरण कर भव्य स्वागत किया गया शोभायात्रा के दौरान आकर्षक धार्मिक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। नगर के विभिन्न मार्गों से निकली यात्रा में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। पूरे नगर में धार्मिक जयघोष और भक्ति के माहौल से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।वही इस मोके पर वाल्मीकि समाज के साथ साथ नगर के जन प्रति निधि व नागरिक गण मौजूद रहे.