नेशनल डेस्क - दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एक चश्मदीद के मुताबिक, इमारत में 20 से 30 लोग फंसे हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ, एमसीडी, डीडीएमए, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान जारी है। एहतियात के तौर पर हादसे से सटी इमारत को भी खाली करा लिया गया है। इस हादसे पर सीएम रेखा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया साइट 'X' पर पोस्ट करके दुःख जताया है।