काव्य गोष्ठी एवं व्याख्यान माला का आयोजन तलेन में अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने आयोजित की काव्य गोष्ठी, साहित्यकारों ने बांधा समां
तलेन। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला राजगढ़, मध्यभारत प्रांत के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्म श्री पुरषकरत मोहन नागर समय जगत संपादक अशोक त्रिपाठी प्रान्त मंत्री आशुतोष शर्मा प्रान्त उपाध्यक्ष दिनेश यनिक प्रान्त उपाध्यक्ष सुनील पांसे ने की वही कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों, कवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं एवं कविताओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं वक्ताओं ने साहित्य के महत्व, भारतीय संस्कृति और वर्तमान समय में साहित्य की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
आयोजित कार्यक्रम में “आत्मबोध से विश्वबोध” जैसे सारगर्भित विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने और हमारी संस्कृति एवं संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
काव्य पाठ के दौरान श्रोताओं ने कवियों की प्रस्तुतियों का तालियों से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में साहित्य परिषद से जुड़े पदाधिकारी, साहित्यकार एवं बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य साहित्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा।वही कार्यक्रम का संचालन कवि राजेश सत्यम ने किया वही कार्यक्रम के अंत मे सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग अल्प संख्ययक कल्याण जिला इंदौर अनिल सोनी डावर की पुस्तक मैं शब्द हु श्री कृष्ण हरी पचौरी के साहित्य मे जीवन मूल्य शोध पुस्तक का विमोचन हुआ |वही शिवपुरी जिला अध्यक्षश्याम बिहारी जी सरल पुस्तक दिल की आवाज का भी विमोचन हुआ |कार्यक्रम का आभार अनिल सोनी ने व्यक्त किया |