तलेन भादो मास के दूसरे सोमवार को महाकाल बाबा की राजशी शाही सवारी धूमधाम एवं शाही ठाठ-बाट के साथ नगर में निकाली गई। सुबह 11 देवलछतरी शिवालय मंदिर से प्रारंभ हुई शाही सवारी में ढोल, डीजे, ताशा पार्टी और बैंड की धुनों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां व अखाड़े शामिल रहे। बाबा अमरनाथ बर्फानी, श्री हनुमान जी महाराज,,भगवान भोलेनाथ, माता महाकाली, मिकी माउस ,प्रहलाद नरसिंह भगवान की झांकियां व बने पात्र आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं बाबा की पालकी भी शाही सवारी में शामिल रही। बाबा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। घरों की छतें और गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहीं। पूरा नगर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंजता रहा।बाबा के स्वागत के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा। नगर सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शाही सवारी में शामिल हुए। शाही सवारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहा।राजशी शाही सवारी देवल छतरी मंदिर से निकलकर मंडलोई पुरा, चौधरी पुरा, गांधी चौक, नरसिंह चौराहा, इकलेरा चौराहा, संजय कॉलोनी, सारंगपुर नाका होते हुए पुनः देवल छतरी पहुंची। जहां पर महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित कर शाही सवारी का समापन किया गया। जगह जगह कई मंचों से हुआ शाही सवारी का स्वागत राजशी शाही सवारी का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर में कई जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर , चाय केले ,पोहे ,खीर एवं जलपान की व्यवस्था की गई। शाही सवारी का स्वागत , श्री बजरंग व्यायामशाला चौधरी पुरा, श्री कृष्णा जन्मोत्सव समिति यादव अहीर समाज, नगर परिषद , श्री श्याम मित्र मंडल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्री कैलाश सेन परिवार द्वारा किया गया। अखाड़े के उस्तादों में दिखाएं हैरतंगेज करतब राजशी शाही सवारी में शामिल श्री वीर शिवाजी व्यायाम शाला वीरांगना वाहिनी खिलचीपुर, श्री बजरंग अखाड़ा कुशवाहा समाज ब्यावरा,श्री बलवीर व्यायाम शाला तलेन, श्री योग कला व्यायाम शाला हनुमानपुरा तलेन ने के उस्तादों ने एक से बढ़कर करतब दिखाये। वही वीरांगना वाहिनी की लड़कियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाये। वही श्री योग कला व्यायाम शाला के मलखंब चढ़कर एक से बढ़कर एक करतब दिखाये।