madhypradesh पन्ना के सारंगपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई एक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। यहां एक महिला को घर के आंगन में सांप ने डस लिया। परिजन तुरंत महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला मायके में हो रहे रामधुन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी और मायके में ही महिला की मौत होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मोबाइल पर कर रही थी बात रमगढ़ा गांव की रहने वाली 57 वर्षीय हक्की बाई का सारंगपुर गांव में मायका था। मायके में रामधुन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था और इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हक्की बाई अपने मायके आई हुई थी। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे हक्की बाई घर के आंगन में बैठकर मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। हक्की बाई बात करने में इस तरह खोई हुई थी कि उसे पता नहीं चला कि कब सांप रेंगते हुए उसके पास पहुंच गया।