नई दिल्ली: नोटबंदी पर वित्त मामलों के सचिव शशिकांत दास ने आज कई बड़े एलान किए हैं. शशिकांत दास ने आज बताया है कि अब डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 31 दिसंबर तक कोई पैसा नहीं लगेगा. वहीं Paytm जैसे ई-वॉलेट में अब दस हजार रुपए की जगह बीस हजार रुपए तक जमा कर सकेंगे. इस बीच वित्त मंत्रालय ने किसानों को राहत देते हुए जिला सहकारी बैंकों के लिए 21 हज़ार करोड़ कैश दिए जाने का भी एलान किया है.