तलेन नगर के वार्ड 3 स्थित मेला ग्राउंड में आज शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का हितग्राहियो को सीधा लाभ प्रदान करने के लिए नगर परिषद् द्वारा जनकल्याण योजनाओ का शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मजदुर कर्मकार संनिर्माण मंडल की मजदुर पंजीयन एवं पथ विक्रेता पहचान पत्र वितरित किये गए। जिसमे नगर परिषद् अध्यक्ष सीमा संजय भट्टर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी.एस. भिलाला, सामुदायिक संगठक मुकेश कुमार सोनी द्वारा शासन की जनकल्याण योजनाओ की जानकारी उपस्थित जनसमुदाय को दी गई। इस शिविर में नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रईस आगा, एवं वार्ड 3 पार्षदअवध उपाध्य्या कमल यादव दिनेश यादव रमेश यादव तथा पत्रकारगण सतीश यादव अनिल अग्रवाल अशोक डांगरा नप कर्मचारीगण,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, उपस्थित थे।
नगर परिषद ने किया हितग्राही शिविर आयोजित