इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में शनिवार सुबह आईटीआई की एक महिला कर्मचारी को दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। गोली महिला के हाथ में लगी और वह घायल हो गई। घायल महिला को पुलिस ने एसआरएन में भर्ती कराया है।बता दें, कि मालवीय नगर की रहने वाली 45 साल की शाहीन अख्तर की शादी प्रतापगढ़ के रहने वाले अनवर वाहिद से हुई थी। शाहीन लोक सेवा आयोग के सामने स्थित आईटीआई ट्रेनिंग स्कूल में कर्मचारी हैं।