इस्लामाबाद: भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान घबराया हुआ है, लेकिन अपनी गीदड़भभकियों से बाज़ नहीं आ रहा है. पाकिस्तान के सत्ता शीर्ष में ऐसा डर बना हुआ है कि अभी जहां नवाज़ शरीफ कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं, वहीं 4 अक्टूबर को कैबिनेट के सुरक्षा काउंसिल की बैठक होगी. भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान इस कद्र डरा हुआ है कि उसने संसद का संयुक्त सत्र बुधवार को बुलाया है. हालांकि, प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने अपने देशवासियों से कहा कि LoC शांति दांव पर है और शैतानी मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने मौजूदा सूरत-ए-हाल से नवाज़ शीरफ को अवगत करा दिया है, जिसके बाद नवाज़ शरीफ ने अपनी फौज की ताकत पर संतोष जताया है. भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के खौफ के बीच आर्मी चीफ राहील शरीफ और नवाज़ शीरफ के बीच भी बातचीत हुई है.
सर्जिकल स्ट्राइक से डरा पाक, इस्लामाबाद में शरीफ कैबिनेट की बैठक जारी