विकलांग बच्चौं में भी होती है छुपी हुई प्रतिभा :- सीईओ जिला पंचायत होशंगाबाद विकलांग दिवस 3 दिसम्बर से पूर्व शुक्रवार को शासकीय एसएनजी स्कूल में विकलांग बच्चो की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत के मुख्य काय्रपालन अधिकारी श्री वी के रावत ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम दिन बच्चो की 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर रिले दौड़ की प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता से पूर्व बच्चों ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाला तथा स्प्रिन डे स्कूल के बच्चो ने बेड दल का प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में ऐनीबिसेंट विशेष विद्यालय के 50 बच्चों ने, मातृ छाया मूक बधिर विद्यालय के 75 बच्चो ने, साई विकलांग संस्था के 40 बच्चो ने, भविष्य विशेष संस्था के 58, सहयोग संस्था के 50, संकल्प बाधिर विद्यालय के 50 बच्चों ने कुर्सी दौड, भाला फेंक, लम्बी कूद, गोला फेक व लूडो की प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोेधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वी के रावत ने कहा कि विकलांग बच्चों में भी छुपी हुई प्रतिभा होती है। मुझे आज इन बच्चो में विशेष प्रतिभा देखने को मिली है। श्री रावत ने कहां कि खेलकूद की प्रतियोगिता से बच्चों की छुपी प्रतिभा उजागर होगी। उन्होने बच्चो के मार्च पास्ट की भी भरपूर सराहना की। उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती प्रमिला वाईकर ने विश्व विकलांग दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 3 दिसम्बर को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। किंतु समापन से पूर्व विकलांग बच्चे चित्रकलां पेंटिंग, गेम्स व रंगोली की प्रतियोगिता में भाग लेंगे व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की भी प्रस्तुति देगे। 3 दिसम्बर को पुरूस्कार वितरण कर बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएगें।
विश्व विकलांग दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ