होशंगाबाद/ आगामी 4 दिसम्बर को गरीब कल्याण ऐजेण्डे के तहत जंबुरी मैदान मे विभिन्न योजनाओ में लाभान्वित हितग्राहियो का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान संबोेधित करेंगे। इस अवसर पर जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को देखने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा होशंगाबाद के जिला मुख्यालय के सार्वजनिक स्थलो पर की गई है। सीधे प्रसारण के कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र श्री एस एस पटेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। श्री पटेल उपयुक्त स्थान का चयन कर एलईडी एवं अन्य आवश्यक संसाधनो की व्यवस्था करते हुए सीधे प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।