होशंगाबाद नर्मदापुरम् संभाग कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव 7 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से स्वास्थ विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला सशक्तिकरण विभाग की योजनाओ की संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। कमिश्नर सभाकक्ष में उक्त बैठक आयोजित की जाएगी। कमिश्नर श्री उमराव दोपहर 2:30 बजे श्रम विभाग, लोक शिक्षण विभाग, आदिवासी विकास विभाग व सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। कमिश्नर बैठक में योजनाओ के अंतर्गत प्राप्त वार्षिक लक्ष्य, अनुपातिक लक्ष्य के विरूध उपलब्धि तथा वित्तीय वर्ष समाप्ती के पूर्व लक्ष्य प्राप्त हेतु विभाग द्वारा तैयार की गई रणनीति की समीक्षा करेंगे साथ ही माह अक्टूबर 2016 की बैठक का कार्यवाही विवरण व नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के तहत विभागीय गतिविधियो की समीक्षा करेंगे।