*तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें विभिन्न जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है. अपोलो अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी*. अस्पताल के मुख्य संचालन अधिकारी सुबिहा विश्वनाथन ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि बीती शाम दिल का दौरा पड़ने के बाद जयललिता की हालत लगातार बेहद गंभीर बनी हुई है और वह ईसीएमओ और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों पर हैं.’’